एमपी के मैहर में टैंकर से भिड़ी कार, बिस्कोहर के युवक की मौत
सिद्धार्थ, सितम्बर 4 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 10 निवासी मोहम्मद वसीम राईनी (35) पुत्र जुमाई उर्फ चिनकन की बुधवार रात मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मद वसीम राईनी अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ निजी कार से हैदराबाद से बिस्कोहर आ रहे थे। परिवार काफी समय से हैदराबाद में रह रहा था। वसीम अपने बीमार अब्बा को देखने के लिए परिवार के साथ बिस्कोहर आ रहे थे। मध्य प्रदेश के मैहर के पास उनकी कार की टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोहम्मद वारिस (30), मोहम्मद अयान (14), सना (17) और आठ माह की बच्ची घायल हो गईं।सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.