मुरैना, अप्रैल 27 -- मध्य प्रदेश के मुरैना के सिविल लाइन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कमला बघेल नामक महिला को टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटा। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मृतका की लाश लगभग दो घंटे तक बस के नीचे फंसी रही। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की देरी और लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेरियल चौराहे पर हुई। बताया जाता है कि बानमौर निवासी कमला बघेल अपने परिवार के साथ एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान बेरियल चौराहे पर तेज रफ्तार बेकाबू बस ने उन्हें अपनी चपेट म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.