वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत इंदौर (मध्य प्रदेश) से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुक्रवार सुबह बनारस स्टेशन पहुंची। ट्रेन से आए 600 पर्यटकों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (आईआरसीटीसी) की ओर से सारनाथ भ्रमण कराया गया। शाम को पर्यटकों ने दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखी। इसके बाद सभी अयोध्या रवाना हो गए। इससे पहले गुरुवार को बिलासपुर (मध्य प्रदेश) से 800 यात्रियों को लेकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पहुंची थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.