एमपी के देवास में बवाल; अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, 6 घायल, गाड़ियां तोड़ीं
भोपाल, जून 13 -- मध्य प्रदेश के देवास जिले के जिनवानी वन परिक्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव कर दिया गया। भीलआमला गांव के लोगों द्वारा किए गए इस हमले में एक वनपाल और पांच वनरक्षक सहित छह वनकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में सरकारी वाहनों और एक जेसीबी मशीन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में देवास जिले के जिनवानी वन परिक्षेत्र के के कमलापुर बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 94 में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। इस हमले में 6 वनकर्मी घायल हो गए। घटना में शासकीय वाहनों और जेसीबी मशीनों को नुकसान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.