एमपी के दतिया में बैटा बना हैवान; पिता को कुल्हाड़ी से काट 6 महीने बक्से में रखी लाश
दतिया, जुलाई 1 -- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पुलिस ने 11 महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते हुए मृतक उदयभान सिंह के बेटे नितिन बुंदेला और उसके ताऊ कल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी नितिन ने ट्रैक्टर की किस्त के 40 हजार रुपये का हिसाब मांगने पर अगस्त 2025 में सोते समय कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर दी थी। आरोपी ने पिता की लाश को करीब छह महीने तक बक्से में छिपाए रखा। बाद में ताऊ के साथ मिलकर उसने लाश को नदी में फेंक दिया। लेकिन वैज्ञानिक और एफएसएल जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। करीब 11 महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बड़ौनी थाना पुलिस ने मृतक के सगे बेटे नितिन सिंह बुन्देला और उसके ताऊ कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा होने के महज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.