गुना, फरवरी 18 -- मध्य प्रदेश के गुना के कुशमोदा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां मक्के से भरे एक बेकाबू ट्रक ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक एक बाइक को करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई जबकि चार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी को मारी टक्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुना के कुशमौदा क्षेत्र में कुसमोदा चौकी से आगे महिंद्रा शोरूम के पास महुगढ़ा रैक प्वाइंट पर रेलवे द्वारा मक्का की रैक लगाई जा रही थी। इसी दौरान मक्का से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। ट्रक महिंद्रा शोरूम के पास पहुंचा और तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक साइकिल सव...