एमपी के खंडवा में गरजा बुलडोजर; 600 सुरक्षाकर्मियों और 25 JCB के साथ महा-ऑपरेशन
खंडवा, जून 29 -- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही एक बड़ी बुल्डोजर कार्रवाई जारी है। अतिक्रमण के खिलाफ यह महाअभियान ठीक उसी अमाखुजरी वन परिक्षेत्र में हुआ जहां कल करीब 150 से अधिक अतिक्रमणकरियों ने वन विभाग के गश्ती दल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। प्रशासन की योजना करीब 90 हेक्टेयर जंगल को अतिक्रमण मुक्त कराने की है। इस काम के लिए बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के बुलडोर और जेसीबी मशीनें लगी हैं। इस कार्रवाई में सुरक्षा के लिए लगभग 600 से अधिक सुरक्षा कर्मी, 25 जेसीबी मशीनें, वन विभाग का अमला, राजस्व, स्वास्थ्य समेत जिला प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। इस कार्रवाई के दौरान मौके ओर मौजूद खंडवा डीएफओ राकेश डामोर ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 80 से 90 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.