नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- मध्य प्रदेश एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर इसका प्रिंटआउट लेकर जाना होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।कब होगा एग्जाम एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार के पुलिस विभाग में कुल 507 पदों को भरा जाएगा।...