नई दिल्ली, अगस्त 18 -- सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति वी मोहना ने मंगलवार को 2016 की एक जनहित याचिका (पीआईएल) की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इस पीआईएल में देश भर में नेताओं से जुड़े आपराधिक मामलों के जल्द निपटारे के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी। अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर इस पीआईएल पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि न्यायमूर्ति मोहना पहले इस मामले में वकील के तौर पर पेश हो चुकी हैं। वह इस मामले से खुद को अलग कर रही हैं। हम इसे किसी दूसरी पीठ के सामने सूचीबद्ध करेंगे। यह भी पढ़ें- 'मेरी साथी नहीं करेंगी सुनवाई!' BJP नेता की अर्जी पर ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत? MP-MLA से है कनेक्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...