धनबाद, जुलाई 18 -- झारखंड एमपीडब्ल्यू (मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर) कर्मचारी संघ ने श्रावणी मेला ड्यूटी के सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी देकर अधिकारियों को सकते में ला दिया है। इसको लेकर सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। पत्र में आशंका जताई गई है कि श्रावणी मेला ड्यूटी के संभावित बहिष्कार से कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। पत्र में कहा गया है कि एमपीडब्ल्यू कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चला रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में वर्ष 2016 से 2025 तक की श्रावणी मेला ड्यूटी का बकाया टीए-डीए भुगतान तथा वर्ष 2026 की ड्यूटी के लिए अग्रिम टीए-डीए का भुगतान शामिल है। यह भी पढ़ें- स्थायी समायोजन की मांग को लेकर एमपीडब्लू कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी मांगें पूरी नहीं होने पर संघ ने श्राव...