एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के आंदोलन को मिला पारा मेडिकल एसोसिएशन का समर्थन
गोड्डा, जुलाई 17 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के चरणबद्ध आंदोलन को अब ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (एजेपीएमए), झारखंड का भी समर्थन मिल गया है। एसोसिएशन के महासचिव उपेन्द्र कुमार सिंह ने अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और श्रावणी मेला सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के सफल संचालन के लिए उनका नियमितीकरण आवश्यक है। एसोसिएशन ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील करते हुए आंदोलनरत कर्मचारियों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- चौथे दिन भी काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी पर रहे एमपीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.