देहरादून, मार्च 14 -- एमपीजी कॉलेज सरदार बिल्ला हाउस स्टेट में बांज के चार पेड़ों के साथ ही अन्य तीन पेड़ों के काटे जाने के मामले में वन विभाग ने जांचशुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया कि उक्त स्टेट में चार बांज के पेड़ों के साथ ही तीन अन्य पेड़ों को काटा गया । विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ चालान की कार्यवाही की। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एमजी कॉलेज के हॉस्टल सरदार बिल्ला स्टेट में पेड़ों को काटे जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद शनिवार को विभागीय टीम के साथ मौके पर जांच की गई। सात पेड़ों के काटे जाने की पुष्टि हुई है जिसके बाद उक्त स्टेट में कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई जिसे कोर्ट को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य पेड़ों की गणना की गई है। गौरतलब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.