देहरादून, मार्च 23 -- एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका अध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने जान माल को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश राणा द्वारा कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि कुछ दिनों पहले कॉलेज भूमि पर सड़क बनाने व पेड़ों को काटे जाने का मामला उनके द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष के सहयोगियों द्वारा लगातार उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इस संबंध में उनके द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान लगभग 70 से 80 पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिजनों को भी फोन कर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.