मेरठ, अप्रैल 22 -- मेरठ। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्री नगर में यूपीएससी कनेक्ट समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी थीम प्रेरणा से पराक्रम रही। इस समारोह में यूपीएससी में चयनित एमपीजीएस की पूर्व छात्राओं प्राची पंवार और वंशिका भगत व राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम कैंप के लिए चयनित अंशिका शर्मा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। एमपीएस ग्रुप प्रबंधन ने तीनों छात्राओं को सेपलिंग प्रदान कर स्वागत किया। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने इस स्वर्णिम अवसर पर उपस्थित कुसुम शास्त्री (को-फाउंडर एम.पी.एस.ग्रुप), विक्रमजीत सिंह शास्त्री (मैनेजिंग डायरेक्टर एम.पी.एस.ग्रुप) को सेपलिंग प्रदान कर स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित करके विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय ताराचंद शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अचीवर्स प्...