एमपीजीएस की बास्केटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन
मेरठ, अक्टूबर 3 -- हाल ही में सीबीएसई राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उपविजेता का गौरव हासिल करने वाली मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्री नगर की बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल देहरादून की ओर से 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित चौथी एसकेके मेमोरियल नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में देश भर की शीर्ष 10 विद्यालयों की टीमों को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। टीम ने इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल को 49-43 से, द टन्सब्रिज स्कूल को 48-08 से, ज्ञानंदा स्कूल को 51-13 से और यूनिसन वर्ल्ड स्कूल को 53-15 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में टीम ने द एशियन स्कूल को 69-52 के स्कोर से हराया। फाइनल मुकाबले में मेजबान इकोल ग्लोबल इंटर नेशनल गर्ल्स स्कूल को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.