प्रयागराज, अप्रैल 18 -- हनुमानगंज। महेंद्र प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल अंदावा में बाल पुनर्वास केंद्र ए सेंटर फॉर क्रॉस डिसएबिलिटी के बैनर तले वेबिनार हुआ। प्रधानाचार्य रागिनी सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा शारीरिक, मानसिक चुनौतियों के कारण पिछड़े बच्चों को समाज के मुख्य धारा में वापस लाने प्रयास सराहनीय कदम है। मुख्य संचालक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि बच्चों में जन्मजात या किसी क्षति के कारण होने वाली शारीरिक और मानसिक विकारों को समझते हुए उसका निराकरण करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। अंकेश ने कहा दिव्यांगता को समझना और उनके उपचार के प्रति जागरूकता फैलाना एक प्रशंसनीय कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.