देहरादून, अगस्त 27 -- मसूरी। संवाददाता मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न मुकाबले खेले गए।गुरुवार को मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित की गयी प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर किया। मुख्य अतिथि विशाल सिंह ने कहा कि गत दस वर्षों से प्रतियोगिता विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय हॉकी को बढ़ावा देने व स्थानीय खिलाड़ियों को बाहर से आये खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलता है।स्पोटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन गत 27 वर्ष से हाकी प्रतियोगिता आयोजित करवायी जा रही है जिसमें सीन...