अररिया, फरवरी 24 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। पुलिस-पब्लिक मित्रता को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को मिथिला पब्लिक स्कूल के विकास क्रीड़ा मैदान में फारबिसगंज पुलिस और स्थानीय पब्लिक टीम के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह मुकाबला बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित हुआ, जिसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी जमकर उत्साह दिखाया। मुकाबले की खास बात यह रही कि पुलिस टीम के कप्तान एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा करीब दो घंटे तक सुभाष चौक पर जाम में फंसे रहे। उनके मैदान में देर से पहुंचने के कारण लगभग दो घंटे तक खेल रुकी रही। बाद में उनके पहुंचने पर मैच शुरू हो सका। इस दौरान कुछ पुलिस अधिकारी वर्दी में ही मैदान में उतरकर फुटबॉल खेलते नजर आए, जिसे आम लोगों ने काफी सराहा और तालियों से उत्साहवर्धन किया। करीब एक घंटे तक चले घमासान मुकाबले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.