मेरठ, मार्च 4 -- एमपीएस ग्रुप ने स्लम क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के बीच रंगों व खाने पीने का वितरण किया। विद्यालय के सह-संस्थापक एवं उपाध्यक्ष कुसुम शास्त्री, प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री और प्रधानाचार्या डॉ. अलका श्रीवास्तव गौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रंग बांटना नहीं था, बल्कि बच्चों के जीवन में अपनत्व, स्नेह और खुशियों के रंग भरना भी था। इस अवसर पर बच्चों को सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल रंग वितरित किए। साथ ही उन्हें स्वच्छता, शिक्षा के महत्व और सुरक्षित होली मनाने की सीख दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.