मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग सीजन-2 का रोमांच अब अपने चरम पर है। लीग मुकाबले अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। इस मैच में मेडिकल मावेरिक्स सेमीफाइलन की दहलीज पर पहुंच गई है। यह पहली टीम है, जिसने अभी तक अपनी जगह बनाई है। ग्रुप-बी से मेडिकल मावेरिक्स ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में पहली टीम के रूप में जगह पक्की कर ली है। लगातार जीत दर्ज कर टीम ने अंक तालिका में अपना लोहा मनवाया है। अब ग्रुप-बी से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम के लिए सिल्वर्टन टाइगर्स और देवभूमि के बीच कड़ा मुकाबला है। फिलहाल सिल्वर्टन टाइगर्स बेहतर नेट रन रेट के साथ आगे है, जबकि देवभूमि को अंतिम मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करना अनिवार्य होगा।उधर, ग्रुप-ए में वसुंधरा और क्रिस्टल बालाजी टाइटंस दोनों ही 6-6 अंकों के साथ शीर्ष पर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.