मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- सकरा। महमदपुर बनवारी विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को एमपीएल सेशन 6 का फाइनल मैच खान 11 बेझा और मनीष 11 पुरैना के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीष 11 पुरैना की टीम ने 16 ओवर में 64 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खान 11 बेझा की टीम ने 13 ओवर में आठ विकेट खोकर 65 रन बनाकर मैच जीत लिया। पंचायत के मुखिया इंद्रभूषण सिंह अशोक, बरियारपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सुरेश यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 21 हजार नकद पुरस्कार और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया। मैन ऑफ द मैच गौतम, मैन ऑफ द सीरीज मो. फैज को दिया गया। शिक्षक सुमन झा, संजय चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.