एमपीएल सीजन 3: फाइनल में एमजीएम इंडियंस ने चैलेंजर्स को हराया
जमशेदपुर, फरवरी 27 -- सिनेप्स स्पोर्ट्स वीक के तीसरे दिन एमपीएल सीजन 3 (क्रिकेट) के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। एमजीएम इंडियंस और एमजीएम चैलेंजर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। एमजीएम इंडियंस के कप्तान दिनेश चौधरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और विपक्षी टीम को 93 रनों पर समेट दिया। पहले मैच में राकेश रोशन ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमजीएम इंडियंस ने रोमांचक फाइनल में 9 ओवर में छह विकेट खोकर 95 रन बनाए और चार विकेट से मैच जीत लिया। टीम के सुमित कोटवाल ने 20 रन और संजीत सुमन ने 27 रन बना विजयी शॉट लगाया। इस मैच में कप्तान दिनेश चौधरी ने 2 छक्के लगाकर महत्वपूर्ण 22 रन बनाए और एमजीएम इंडियंस को लगातार दूसरी ट्रॉफी दिलाई। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रोहित कुमार को चुना गया, जिन्होंने 5 विकेट लिए। इसी तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.