दुमका, जनवरी 6 -- एमपीएल सीजन तीन को लेकर खिलाड़ियों की हुई नीलामी काठीकुंड, प्रतिनिधि। मधुबन प्रीमियर लीग के तृतीय संस्करण के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों की नीलामी संपन्न हुई। नीलामी में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार प्रत्येक टीम को 13 खिलाड़ी खरीदने थे, जिसके लिए चार हजार अंक सभी टीमों को मिले थे। नीलामी के दौरान जहीद अंसारी को इक्कीस सौ अंक में सुपर वारियर्स टीम ने अपने साथ जोड़ा। वहीं बिपुल को दो हजार अंक में साहेबजान स्टार टीम ने खरीदा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला आठ जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में बारह हजार रुपये की इनामी पारितोषिक के आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जायेगी, वहीं उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के लिए दस हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जायेगी। ख...