हरिद्वार, अप्रैल 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के अंतर्गत संचालित एमपीएड और बीपीएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षु छात्रों का शैक्षिक भ्रमण दल शुक्रवार को वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम, कोटद्वार के लिए रवाना हुआ। कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए छात्रों को अनुशासन, वैदिक मूल्यों और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। शिविर संयोजक डॉ. शिवकुमार चौहान ने बताया कि 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित यह तीन दिवसीय कैंप पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा है, जिसमें प्रतिभागियों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत करनी होगी। विभाग प्रभारी डॉ. अजय मलिक ने बताया कि शिविर में छात्रों को चार हाउस श्रद्धानंद, दयानंद, पं. लेखराम और पं. गुरुदत्त में विभाजित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.