हरिद्वार, अप्रैल 27 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के एमपीएड प्रशिक्षु छात्रों के लिए आयोजित तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण एवं बीपीएड लीडरशिप कैंप का सोमवार को समापन हो गया। यह कैंप कण्वाश्रम स्थित वैदिक गुरुकुल में आयोजित हुआ, जिसमें 85 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में दौरान व्यक्तित्व विकास, पर्यावरणीय अनुकूलन और शैक्षिक उन्नति पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। साथ ही योग, प्राणायाम और पावर योग का नियमित अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने यज्ञ पद्धति के वैज्ञानिक पक्षों को समझते हुए ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया। विभाग प्रभारी डॉ. अजय मलिक और कैंप संयोजक डॉ. शिवकुमार चौहान ने बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने में सहायक होते हैं। कैंप संचालन में डॉ. कपिल मिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.