शाजापुर, मार्च 22 -- मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के सलकनखेड़ी गांव में मधुमक्खियों के अचानक हमले में राजस्थान के चरवाहे की 24 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चरवाहा खुद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है। पीड़ित चरवाहे के अनुसार, एक महीने पहले भी मिलावटी हल्दी के कारण उसकी 220 भेड़ें मर चुकी थीं। अब इस दूसरी बड़ी त्रासदी ने उसे आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। पुलिस और पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के शुजालपुर के ग्राम सलकनखेड़ी में मधुमक्खियों के हमले में 24 भेड़ों की मौत हो गई। वहीं हमले में राजस्थान निवासी चरवाहा हरतीगा राम देवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है। उसके साथी नाथा जी को भी चोटें आई हैं। ...