ग्वालियर, मार्च 23 -- ग्वालियर के डबरा के पिछोर इलाके में दो दिन पहले एक बुजुर्ग महिला का संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया है। महिला की हत्या उसके बेटे ने ही गला घोटकर की थी। बुजुर्ग लक्ष्मी रजक पत्नी स्वर्गीय बालकिशन रजक की लाश घर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में चश्मदीद गवाह के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस को पहली नजर में यह मामला हत्या का लग रहा था क्योंकि महिला के गले में स्टॉल था।इससे स्पष्ट था की उसी से गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। शक की सुई पहले दिन से ही महिला के बेटे संजय रजक पर टिकी थी लेकिन वह पुलिस को लगातार नई-नई कहानियां सुना कर गुमराह कर रहा था। मामले में पुलिस ने टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ी। इसमें कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.