पटना, अप्रैल 1 -- बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने एमनेस्टी पॉलिसी 2025 एवं एग्जिट पॉलिसी 2025 के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इसकी समय सीमा 31 मार्च को खत्म हो गयी थी। एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के तहत औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित लंबित मामलों के समाधान का अवसर दिया जाता है, जिससे उद्यमियों को राहत मिलने के साथ ठप पड़ी परियोजनाओं के पुनरुद्धार में सहायता मिलेगी। इस संबंध में उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए पारदर्शी, सुगम और प्रोत्साहनकारी औद्योगिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एमनेस्टी एवं एग्जिट पॉलिसी की समय सीमा में विस्तार से अधिकाधिक उद्यमियों को अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलेगा और राज्य में नए निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं, उद्योग सचिव एवं बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.