एमनीव विज़न के आर्तिक ने स्टेट शूटिंग में जीता कांस्य
इटावा औरैया, अगस्त 31 -- इटावा। एमनीव विज़न स्कूल के विद्यार्थियों ने यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र आर्तिक प्रताप ने 10 मीटर एयर राइफल ओपन साइट स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि वे एमनीव विज़न स्कूल की ओर से यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। आर्तिक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से एमनीव विज़न स्कूल परिवार में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने आर्तिक प्रताप को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, धैर्य और एकाग्रता उनकी सफलता की प्रमुख वजह हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: सीबीएसई ईस्ट जोन : माउंट लिट्रा के छात्रों ने जीते 18 पदक च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.