एमडेस में दाखिले के लिए तिथि बढ़ी
नोएडा, जुलाई 25 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-62 स्थित एकेटीयू के यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडेस) में दाखिले के लिए पंजीकरण कराने की तारीख बढ़ा दी गई है। पंजीकरण जुलाई अंत तक होंगे। इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तारीख 25 जुलाई थी। काउंसलिंग और कक्षाएं 14 अगस्त से पहले शुरू हो जाएंगी। यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के कार्यवाहक निदेशक डॉ. कुमार संभव ने कहा कि सीड, गेट, सीयूआईटी (पीजी)-2026 और यूजी के दाखिले होंगे। इनके ऐसे छात्र जिन्होंने कम से कम चार साल की स्नातक डिग्री पूरी की हो और पास की परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी नंबर (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45 फीसदी नंबर) हासिल किए हो। बाकी जानकारी वेबसाइट https://upidnoida.ac.in/ पर उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.