मोतिहारी, जनवरी 2 -- बनकटवा,एक संवाददाता। सीतामढ़ी जिले में को-ऑपरेटिव बैंक में एमडी के पद पर कार्यरत मणिभूषण कुमार (35) की मौत गुरुवार की रात्रि हार्ट अटैक से हो गई। मृतक मणिभूषण कुमार प्रखंड क्षेत्र के गोढिया निवासी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात उमाशंकर यादव के इकलौता पुत्र थे। तीन वर्ष पूर्व वे बीपीएससी परीक्षा पास कर एमडी बने थे। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कंचनजंघा के शिखर पर झंडा लहराया था। जिसकी खूब चर्चा हुई थी। मृतक के चाचा पूर्व प्रमुख सीताराम यादव ने बताया कि पिछले वर्ष मार्च में ही उनकी शादी हुई थी।इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। घटना की खबर सुन परिजन सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक के चाचा सह पूर्व प्रमुख सीताराम यादव ने बताया कि वह सीतामढ़ी में सहकारिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.