एमडी परीक्षा में डा शिवांगी को मिला गोल्ड मेडल
चित्रकूट, जुलाई 15 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी की रहने वाली डा शिवांगी अग्रवाल को एमडी की परीक्षा में गोल्ड मेडल मिला है। यह उपलब्धि एसएन मेडिकल कालेज आगरा से हासिल की। बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिवांगी को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। शिवांगी सेवानिवृत बैंक मैनेजर सुरेंद्र अग्रवाल की पुत्री है। मां अंजू अग्रवाल ने बताया कि शिवांगी ने संत थॉमस कर्वी से पढ़ाई की। इसके बाद आजमगढ़ से एमबीबीएस किया। मौजूदा समय पर शिवांगी सैफई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। शिवांगी की सफलता पर परिवार में खुशी की लहर छा गई। यह भी पढ़ें- डा. परिधि और शिवानी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.