देहरादून, दिसम्बर 8 -- उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने सोमवार को सहस्त्रधारा रोड में एशियन डेवलमेंट बैंक-एडीबी वित्त पोषित भूमिगत बिजली लाइन के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को केबलिंग कार्य की गुणवत्ता का ख्याल रखने और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। एमडी ने सहस्त्रधारा रोड स्थित कृषाली चौक पर चल रहे कार्य को देखने के बाद भूमिगत केबल नेटवर्क, ट्रेंचिंग एवं डक्टिंग संरचना, आरएमयू स्थापना, गुणवत्ता, सुरक्षा प्रक्रिया, सड़क कटान की स्थिति को देखा। उन्होंने अधिकारियों को कार्य निर्धारित बीआईएस तकनीकी मानक और सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की दीर्घकालिक विद्युत विश्वनीयता और भविष्य की स्मार्ट ग्रिड क्षमताओं के लिए बेहद महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.