मेरठ, जुलाई 22 -- मंगलवार को ऊर्जा भवन में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें एमडी रवीश गुप्ता एवं निदेशक वाणिज्य संजय जैन समेत पीवीवीएनएल अफसरों ने पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों से आए उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने मीटर, विद्युत पोल, बिल संशोधन, नया कनेक्शन संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। एमडी रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। एमडी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आए सभी प्रकरणों के निस्तरण की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए। निर्देश दिए कि शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शिता के साथ किया जाए।जन यह भी पढ़ें- Meerut News: जनसुनवाई में आईं समस्याएं, एमडी ने कराया स...