आगरा, मार्च 25 -- हरियाणा के करनाल में चल रहे फिट इंडिया कार्निवल में आगरा के मलखंब खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन के बाद फिट इंडिया के ब्रांड एंबेसडर अंकित मैनपुरिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों के दल में मलखंब खिलाड़ी एमडी जैन इंटर कॉलेज के छात्र सुजल राणा, शिवम, अमन, विनय, सरस्वती इंटर कॉलेज के ललित सहित प्रशिक्षक अभिषेक शामिल रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर एमडी जैन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, प्रबंधक अखिल बरौलिया, महामंत्री डॉ. जितेंद्र कुमार जैन, विमलेश कुमार जैन, प्रबंधक रूपेश कुमार जैन, प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग, खेल शिक्षक डॉ. रीनेश मित्तल ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.