एमडी के समक्ष स्मार्ट मीटर, कम वोल्टेज की समस्याएं रखीं
मुजफ्फर नगर, मई 17 -- खतौली शनिवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश कुमार गुप्ता ने खतौली के बिजली घर का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। एमडी के अचानक पहुंचने से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मची रही। यह भी पढ़ें- पावर हाउस के मेगा कैंप में 40 शिकायतों का निस्तारणउपभोक्ताओं की समस्याओं की जानकारी निरीक्षण के दौरान एमडी ने बिजलीघर परिसर में लगाए गए शिकायत एवं समाधान शिविर का निरीक्षण किया और वहां पहुंचे उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों में त्रुटि, स्मार्ट मीटर, खराब मीटर, नए कनेक्शन, कम वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती जैसी समस्याएं रखीं। एमडी रवीश कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.