गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, वंदना। जीआर स्टेडियम में चल रहे ट्राइडेंट कप टी20 में एमडीसीए और सीओई रेड के बीच मैच खेला गया। मैच में एमडीसीए की टीम ने 82 रन से जीत दर्ज की। टॉस सीओई रेड ने जीता व एमडीसीए की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। एमडीसीए 29.2 ओवर में 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यथार्थ शर्मा ने 41 रन, विवान गुप्ता ने 14 रन और अर्थव शर्मा ने 12 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से पावी चोपडा और रेयांश जुनेजा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीओई रेड 27.4 ओवर में 81 रन पर ही ढेर हो गई। कप्तान अवि ठाकुर ने 30 रन बनाये, अन्य कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। एमडीसीए विवान गुप्ता ने तीन, आरूष पुनिया और पार्थ गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विवान गुप्ता को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...