एमडीपी में जापानी तकनीक से उपकरण तैयार होंगे
नोएडा, जून 3 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी के सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में जापानी तकनीक से चिकित्सा उपकरण तैयार होंगे। जापानी कंपनियां अपनी तकनीक साझा करेंगी। एमडीपी में कार्यों की निगरानी के लिए अब संयुक्त कार्य समूह भी बनाया जा चुका है। इसमें दोनों पक्षों के अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हैं। यह प्रक्रिया मेडिकल एक्सीलेंस जापान (एमईजे) के साथ छह मई को हुए समझौता के तहत की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां अब तक 101 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। वहीं, एक कंपनी में उत्पादन भी शुरू हो गया है। इसके अलावा करीब 10 कंपनियों में निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क में कंपनियां गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.