प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़। एमडीपीजी कॉलज में भारतीय हिन्दी परिषद प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता में नाथ साहित्य का योगदान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 20, 21 फरवरी को होगी। कॉलेज के जनसूचनाधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि संगोष्ठी की तैयारियों के लिए प्राचार्य ने शिक्षकों एके साथ सभागार में गुरुवार को बैठक की। बैठक में संगोष्ठी के लिए नौ समितियों का गठन किया गया। संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, आचार्य और शिक्षाविद विचार व्यक्त करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.