देहरादून, मार्च 5 -- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में मानकों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे व्यवसायिक निर्माणों को सील कर दिया। टीम ने बंजारावाला रोड में बिना स्वीकृति के किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को चिह्नित कर सील किया गया। वहीं, मोथरोवाला रोड बैंक कॉलोनी में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उसे बंद कराया गया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि शहर के नियोजित विकास के लिए अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने चेतावनी दी है कि प्रवर्तन टीम का यह निरीक्षण और सीलिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...