देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने मंगलवार को एकता विहार देहरादून में करीब दस बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का काम रुकवाया। परवल रोड चांदनी चौक शिमला बाईपास रोड के समीप करीब 30 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। सहायक अभियंता, अवर अभियंता ललित नेगी के अलावा सुपरवाइजर, पुलिस बल इस दौरान मौजूद रहे। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने समस्त सेक्टरों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चेकिंग अभियान चलाकर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.