एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण किया सील
देहरादून, जून 25 -- देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकारण ने नक्शे के विपरीत बन रहे एक बड़े अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। गुरुवार को ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य किए जाने पर एमडीडीए ने कार्रवाई की है। एमडीडीए की जांच में पाया गया कि निर्माण न केवल स्वीकृत नक्शे से अलग था, बल्कि सेटबैक क्षेत्र को भी प्रभावित करते हुए निर्माण किया गया था। जो भवन निर्माण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि एमडीडीए का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सुनियोजित एवं सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। सभी नागरिकों और भवन स्वामियों से अपील है कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व निर्धारित मानकों और स्वीकृत मानचित्र का पूर्ण पालन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.