मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज में गुरुवार को दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में योग परिचर्चा और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान पर इलशा आलिया, दूसरे पर संयुक्त रूप से ममता कुमारी और गीताजंली कुमारी और तीसरे पर रूपांजलि कुमारी रहीं। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. अलका जायसवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया।मुख्य वक्ता प्रो. निशिकांति ने बताया कि योग आज के परिवेश में कितना महत्वपूर्ण है और इसे अपने जीवन में क्यों शामिल करना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा रानी ने कहा कि योग सिर्फ फिटनेस टूल नहीं है, बल्कि जीवन दर्शन है। डॉ. नवीन कुमार ने पावर प्लांट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योग पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- एमडीडीएम कॉलेज में प्रतियोगिता की विजेता बनीं इलशा आसन...