एमडीडीएम की छात्रा का एकता शिविर के लिए चयन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका एवं अंग्रेजी विभाग की स्नातक सप्तम सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की छात्रा सिद्धिका गुप्ता का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 के लिए हुआ है। यह शिविर 22 से 28 अक्टूबर तक हिसार, हरियाणा में आयोजित होगा। एन एस एस की टीम 21 अक्टूबर को रवाना होगी। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. अलका जायसवाल ने सिद्धिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज़ सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.