एमडीडीएम की छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमडीडीएम कॉलेज में बुधवार को ब्रह्माकुमारीज, मुजफ्फरपुर के सहयोग से नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ। केंद्र सरकार के नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने इसे आयोजित किया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम में छात्राओं ने नशे एवं अन्य बुरी आदतों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुराधा ने छात्राओं को नियमित रूप से ध्यान एवं मेडिटेशन करने तथा मानसिक शांति, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। मुख्य वक्ता मीना कुमारी प्रजापति ने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मबल और दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.