देहरादून, मई 30 -- देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई की। संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देश पर करीब पचास बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। जबकि मसूरी रोड स्थित एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। प्राधिकरण के मुताबिक प्रवर्तन टीम ने तपोवन एनक्लेव क्रॉस-11 रोड देहरादून में करीब 25 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का काम रुकवाया। इसके बाद सहस्त्रधारा रोड स्थित ब्राह्मणवाला खाला क्षेत्र के मन्दाकिनी विहार में करीब 25 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई। गल्जवाड़ी मसूरी रोड क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य को सील किया गया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष ब...