बक्सर, मई 13 -- फोटो- कैप्सन :-एमडीजे पब्लिक स्कूल सोनवर्षा में सफल छात्रों को मिठाई खिलाते डायरेक्टर डॉ. नंद कुमार सिंह बक्सर, हमारे संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड ने 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसमें एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला, अमरपुरी, बाली सोनवर्षा के छात्रों ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। यह भी पढ़ें- एमडीजे पब्लिक स्कूल की साक्षी बनी स्कूल टॉपरसफल छात्रों की सूची स्कूल से विज्ञान, वाणिज्य एवं कला तीनों संकायों से कुल 99 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें विज्ञान संकाय में 89.8 प्रतिशत अंक साक्षी कुमारी ने प्राप्त किया है। वह स्कूल टॉपर बनी है। वहीं 85.8 फीसदी अंक प्राप्त कर तरुणया दूसरे स्थान पर है। 84.2 फीसदी अंक प्राप्त कर अमन राज तीसरे स्थान एवं 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनामिका सिंह चौथे ...