भागलपुर, फरवरी 12 -- प्रखंड के 140 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को फाइलेरिया रोधी दवा वितरण के लिए मेगा शिविर का आयोजन हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 48 हरिजन टोला, दामोदरपुर पर वीसी के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। बीसीएम कुमार नलिन ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 48 पर लाइव कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान एसीएस लोकेश कुमार, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडे, जिला से डॉ. दिनानाथ, पिरामल के जोनल पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल आदि व्यक्ति मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...