मुरादाबाद, फरवरी 21 -- विकास प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शनिवार को शिवसेना नेता वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एमडीए सचिव को सौंपा गया। आरोप लगाया कि एमडीए में मानचित्र स्वीकृत कराने से लेकर प्रत्येक काम के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। चेतावनी दी कि 15 दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो शिवसेना प्राधिकरण कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण अधिकारियों की होगी। कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, पंकज सिंह, धर्मेंद्र, राजू कश्यप, विक्की, अमरपाल, नितेश, सुरेश सैनी समेत बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.