एमडीए ने भवन के अवैध निर्माण पर लगाई सील
अमरोहा, जून 6 -- गजरौला। शहर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में एमडीए ने शुक्रवार को शिकायत मिलने पर अवैध निर्माण वाले भवन को सील कर दिया। गौरतलब है कि बीते दिनों मोहल्ले वालों ने इस बावत शिकायत एमडीए स्तर पर की थी। बताया था कि एमडीए से बिना नक्शा पास कराए ही व्यवसायिक भवन का निर्माण हो किया जा रहा है। शिकायती डीएम स्तर पर भी की गई थी। शुक्रवार को एमडीए के एई राजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे व अवैध निर्माण रुकवाते हुए भवन सील कर दिया। जेई आकाश कुमार ने बताया कि बिना नक्शे के निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते भवन सील कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच होगी यह भी पढ़ें- सख्ती : नियमों का उल्लंघन करने पर कई प्रतिष्ठान सील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.